
छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश मे महिलाओ के आर्थिक स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंत्री परिषद द्वारा सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में "महतारी वंदन योजना" लागू किए जाने का निर्णय लिया गया है , जिसके अंतर्गत पात्र विवाहित महिलाओ को प्रतिमाह 1000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है महतारी वंदन योजना का लाभ महिलाओं को सीधे DBT के माध्यम से उनके बैंक खाते में प्राप्त होता है.
महतारी वंदन योजना की शुरुआत 1 मार्च 2024 को किया गया था इसके तहत प्रथम किस्त 10 मार्च 2024 को दिया, जिसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़ कर किया, इस योजना में 70 लाख से अधिक महिलाओं को 655 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की गई, महतारी वंदन योजना में पात्र हितग्राहियों की संख्या 70,12,417 है.
योजना के उद्देश्य :-1. महिलाओं के स्वावलम्बन एवं उनके आश्रित बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार को बनाये रखना.
2. महिलाओं को आर्थिक रूप अधिक स्वावलम्बी बनाना.
3. परिवार स्तर पर निर्णय लिये जाने में महिलाओं की प्रभावी भूमिका को प्रोत्साहित करना.
पात्रता :-1. विवाहित महिला छत्तीसगढ़ की स्थानीय निवासी हो.
2. विवाहित और विधवा महिलाएं, जिनकी आयु 1 जनवरी, 2024 तक 21 वर्ष या उससे अधिक हो अथवा जिस वर्ष आवेदन किया जा रहा है उस वर्ष की जनवरी में महिला की आयु 21 वर्ष से कम नहीं हो.
3. तलाकशुदा महिलाएं तथा पति द्वारा परित्यक्त महिलाएं शामिल हैं.
अपात्रता :-1. विवाहित महिलाएँ जिनके परिवार का कोई सदस्य आयकरदाता होने पर।
2. विवाहित महिला, जिनके परिवार का कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी होने पर।
3. विवाहित महिलाएं जिनके परिवार का कोई सदस्य वर्तमान या पूर्व सांसद या विधायक होने पर।
4. विवाहित महिलाएँ जिनके परिवार का कोई सदस्य भारत सरकार या राज्य सरकार के बोर्ड या निगम का वर्तमान और पूर्व अध्यक्ष और उपाध्यक्ष है।
वित्तीय सहायता :- योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये की मान से वर्ष मे 12,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है.
आवश्यक दस्तावेज़ :-1. आधार कार्ड
2. बैंक खाता
3. राशन कार्ड
4. आयु प्रमाण पत्र
5. निवास प्रमाण पत्र
6. आय प्रमाण पत्र
7. पासपोर्ट साइज फोटो
8. मोबाइल नंबर
योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं :-1. अपने निकटतम ग्राम पंचायत, आंगनवाड़ी केंद्र या वार्ड कार्यालय पर जाएँ।
2. महतारी वंदन योजना आवेदन पत्र एकत्र करें।
3. प्रासंगिक विवरण के साथ फॉर्म भरें और दस्तावेजों को स्वयं सत्यापित करें।
4. आवेदन पत्र और दस्तावेज ग्राम पंचायत, आंगनवाड़ी केंद्र या वार्ड कार्यालय में जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए जमा पर्ची प्राप्त करें।
महतारी सदन योजना :->महतारी सदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू की गई एक योजना है यह योजना वित्तीय वर्ष 2024-25 में शुरू की गई है इस योजना में सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में महतारी सदन बनाने की घोषणा की गई है। जिसमें से 3000 से अधिक जनसंख्या वाले ग्राम पंचायतों में महतारी सदन बनाया जाएगा.
इन महतारी सदनों के तहत महिलाओं को ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार का अवसर सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना के पहले चरण में राज्य के 146 ब्लॉक में 1460 में महतारी सदन सरकार द्वारा बनाए जाएंगे इसके लिए सरकार 50 करोड रुपए की राशि खर्च करेगी।