
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना की शुरुआत छत्तीसगढ़ सरकार ने 20 जनवरी 2025 को किया था।
यह योजना राजीवगांधी भूमिहीन कृषी मजदूर न्याय योजना 21 मई 2020 का ही एक नया रूप है जिसमें 7 हजार रुपए दिए जाते थे।
इस योजना का उद्देश्य भूमिहीन कृषि मजदूरों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है।
लाभार्थी :- छ.ग. के समस्त भूमिहीन परिवारों को प्रतिवर्ष 10 हजार रूपये की आर्थिक सहायता। इसके अलावा वनोपज संग्राहक, चरवाहा, बढ़ई, लोहार, मोची, नाई, धोबी सहित पारंपरिक व्यवसाय से जुड़े लोग भी शामिल किए गए हैं,
अनुसूचित क्षेत्रों में आदिवासी समुदाय के पुजारी, बैगा, गुनिया और मांझी परिवार भी इस योजना का लाभ उठा सकेंगे।
जिसमें बैगा गुनिया हितग्राहियों की संख्या 32,282 है।
इस योजना अन्तर्गत कुल 562 करोड रुपए की राशि हितग्राहियों को प्रदान की जाएगी ।(budget 500 करोड)
इस योजना के तहत् राज्य के 5,62,112 भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को सालाना 10,000 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी।