
नियद नेल्लानार योजना जिसका अर्थ है, "आपका अच्छा गाँव" या "Your Good Village", यह स्थानीय दंडामी बोली है। (दक्षिण बस्तर में बोली जानेवाली)
नियद नेल्लानार योजना की घोषणा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 15 फरवरी 2024 को किया था.
इस योजना का उद्देश्य राज्य शासन की समस्त योजनाओं को नक्सल प्रभावित गांवों तक पहुंचाना है.
इस योजना के तहत बस्तर क्षेत्र में 14 नये सुरक्षा शिविरों के 5 किलोमीटर के दायरे में स्थित गाँवों में सुविधाएँ और लाभ प्रदान किये जाएंगे।
प्रथम अनुपूरक बजट में 5 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया।
नियद नेल्लानार योजना के उद्देश्य :-
इन गाँवों के परिवारों को उज्ज्वला योजना के तहत चार निशुल्क गैस सिलेंडर, निशुल्क चावल, चना-नमक, गुड़ और चीनी, राशन कार्ड, सिंचाई पंप, निशुल्क बिजली, सामुदायिक भवन, आंगनवाड़ी तथा वन अधिकार प्रमाण-पत्र मिलेंगे,
बारहमासी सड़कों के अलावा उप स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक विद्यालय, खेल मैदान, बैंक, ATM, मोबाइल टावर, हेलीपैड आदि का निर्माण कराया जायेगा।
1. शिक्षा में सुधार: योजना के तहत प्राथमिक विद्यालयों से लेकर उच्च शिक्षा संस्थानों तक बुनियादी ढांचे का विकास किया जा रहा है.
2. स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार: ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाओं को पहुंचाने के लिए मोबाइल हेल्थ यूनिट और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना की गई है.
3. आजीविका के अवसर प्रदान करना: स्थानीय समुदायों को कृषि, वन उत्पादों और हस्तशिल्प के क्षेत्र में स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना.
4. बुनियादी ढांचा विकास: सड़कों, बिजली, पेयजल और सिंचाई की सुविधाओं का विस्तार.
5. सामाजिक सुरक्षा: आदिवासी समुदायों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ना.